13 जुलाई को जया किशोरी का जन्मदिन,जानिये कितना कमाती हैं और कहां करती हैं खर्च…

Jaya Kishori Biography: 13 जुलाई का दिन विशेष है, क्योंकि आज के दिन ही कथावाचक जया किशोरी(Jaya Kishori ) का जन्म हुआ था। इस 13 जुलाई को वह 26 साल की हो जाएंगी। बात करें उनके जन्म की तो वह मूल रूप से राजस्थान(Rajasthan) की है। जया किशोरी का जन्म राजस्थान के सुजानगढ़(Sujangarh) में 13 जुलाई 1995 में हुआ था। उन्होंने एक ब्राह्मण परिवार में जन्म लिया है। आज के समय में वह अध्यात्म की दुनिया का बड़ा नाम बन चुकी हैं। इसके साथ ही वह आम जनमानस की तरह इंटरनेट(Internet) से भी जुड़ी हुई है। इंस्टाग्राम(Instagram) और फेसबुक(Facebook) पर जया किशोरी के लेखों फॉलोवर्स है। जया किशोरी ने भजन गाने से अपने आध्यात्म करियर की शुरुआत की थी। आज वह एक सफल कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर बन गई है। उनके जन्मदिन पर हम आपको जया किशोरी के बारे में सब-कुछ बताने जा रहे है।

जया किशोरी की निजी जिंदगी

बात करें जया किशोरी(Jaya Kishori) के परिवार की तो उनके परिवार में उनकी माता जी, पिता जी और एक छोटी बहन है। उनके पिता का नाम शिव शंकर शर्मा(Shiv Shankar Sharma) है। माता का नाम गीता देवी(Geeta Devi) है और बहन का नाम चेतना शर्मा(Chetana Sharma) है। आपको बता दें कि जया किशोरी(Jaya Kishori) का वास्तविक नाम जया शर्मा(Jaya Sharma) है। ब्राह्मण परिवार में जन्म होने के कारण उनके चारों तरफ अध्यात्म का माहौल था। धीरे-धीरे उनका मन अध्यात्म में रमता चला गया। कथाओं के साथ-साथ जया किशोरी ने आधुनिक शिक्षा भी ली है। कोलकाता के स्कूल महादेवी बिडला वर्ल्ड एकेडमी से इन्होंने स्कूली पढ़ाई पूरी की है। इसके अलावा वह अपनी B.COM की पढ़ाई पूरी कर चुकी है।

अध्यात्म करियर की ऐसी हुई शुरुआत

ब्राह्मण परिवार में जन्म के कारण उन्होंने बचपन से पूजा-पाठ देखा। वेद, उपनिषद, रामायण और अन्य धार्मिक ज्ञान उनको घर से ही मिला। उनके चारों तरफ अध्यात्म मौजूद था। धीरे धीरे उनका मन भक्ति की तरफ आकर्षित होने लगा। जानकारी के अनुसार 6 वर्ष की उम्र में वह भगवान कृष्ण के लिए व्रत रखती थी। 9 साल की उम्र में उन्होंने संस्कृत में लिंगाष्ठ्कम, शिव तांडव स्त्रोतम, रामाष्ठ्कम आदि कई स्त्रोतों को वाचन शुरू कर दिया था और 10 साल की उम्र में इन्होंने सुन्दरकाण्ड गाकर लोगों के दिलों में अपनी जगह बना ली।

Also Read:- मनी प्लांट लगाने की ये है सही दिशा….

कौन कौन से कार्यक्रम करती है, जया किशोरी

जया किशोरी(Jaya Kishori) भक्ति कार्यक्रम करती है। जिसमें वह भजन गाने के साथ-साथ कथाएं भी करती है। आस्था(Aastha) और संस्कार(Sanskaar) जैसे धार्मिक चैनलों पर उनकी कथाओं का सीधा प्रसारण होता है। उनके एक कार्यक्रम की फीस लगभग 9 लाख 50 हजार रुपए बताई जाती है। आधा पैसा एडवांस में और आधा कार्यक्रम के बाद अदा करना होता है। उनके कार्यक्रम और पैसों का सारा हिसाब किताब उनके पिता जी देखते है।

जया किशोरी की शादी

गूगल पर जया किशोरी(Jaya Kishori) की कथाओं, भजनों के अलावा उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में भी खूब सर्च किया जाता है। खासतौर से इनकी उम्र और मैरिज लाइफ के बारे में लोग जानना चाहते है। आपको बता दें कि जया किशोरी अभी शादीशुदा नहीं हैं। लेकिन उन्होंने कई इंटरव्यू में बताया है कि वो शादी करेंगी लेकिन उसमें अभी समय है। इसके साथ ही उन्होंने साफ किया है कि वह जीवन भर भक्ति के मार्ग से जुड़ी रहेंगी।

कहां खर्च करती है पैसा

जया किशोरी दान-दक्षिणा में काफी आगे रहती है। उनकी कमाई का एक बड़ा हिस्सा नारायण सेवा संस्थान में दान स्वरूप जाता है। ये संस्था दिव्यांगों और अनाथ बच्चों के लिए काम करता है। नारायण सेवा में गरीब महिलाओं की शादियाँ कराने से लेकर कई गौशालाएं भी चलाई जाती हैं। वह बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ कैंपेन का भी हिस्सा है। इसके तहत वह आर्थिक रूप से कमजोर लड़कियों की मदद करती है।

News Desk

Recent Posts

भारत का वो गांव जहां नहीं चलता देश का संविधान, अपनी है अदालत और संसद!

A unique village: मलाणा: रहस्य, परंपराओं और अनोखे कानूनों का अनोखा संगम हिमाचल प्रदेश के…

3 months ago

मुकेश अंबानी का नया दांव: विदेशी कंपनी को भगाने की तयारी!

Mukesh Ambani's new bet: भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी ने एक बार फिर…

3 months ago

अमेरिकी एक्सपर्ट की भविष्यवाणी! PM मोदी भारतीय राजनीति की सबसे बड़ी जीत दर्ज करेंगे

PM Modi Majority: ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य पर विशेष चर्चा लोकसभा चुनाव 2024 का…

3 months ago

Baazigar 2 के लिए हो जाएँ तैयार! इस एक्टर की होगी एंट्री.!

Baazigar 2 sequel: 1993 में रिलीज हुई शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर मूवी 'बाजीगर' आज भी…

4 months ago

ये सरकारी कंपनी FREE में लगा रहा डिश TV! अब रिचार्ज का झंझट ख़त्म.!

DD Free Dish DTH: आप हर महीने Dish TV रिचार्ज की चिंता से परेशान हैं?…

4 months ago

Google Pay ने यूजर्स की कर दी मौज! बैंक अकाउंट से नहीं कटेंगे पैसे और हो जाएगी पेमेंट…

Google Pay New feature: डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में क्रांति लाने वाली कंपनी Google Pay…

4 months ago