PM Modi: इन दिनों पांच राज्यों का चुनाव चल रहा है। सभी पार्टियां इन राज्यों में चुनावी प्रचार के लिए पहुंच रहे हैं। मध्यप्रदेश में भी चुनावी प्रक्रिया जोरो पर हैं। इसी क्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश के सतना चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे। यहाँ नरेंद्र मोदी ने सभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए बहुत नरेंद्र मोदी ने कहा कि, कांग्रेस के गुब्बारे की हवा निकल गई है।
PM Modi ने साधा कांग्रेस पर निशाना
मध्यप्रदेश में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “राम मंदिर बन रहा है और पुरे देश में चर्चा है। अब सबके विकास का समय आया है। एमपी में गरीबों के लाखों घर बनाए गए हैं। मोदी घर देने की गांरटी देता है। एमपी के हर एक काम में कांग्रेस सरकार रोड़ा अटकाती थी और कांग्रेस ने राज्य को अंधेरे कुएं में धकेल दिया था।”
जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा की, “आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है। आपके वोट के कारण देश के दुश्मन का हौसला पस्त है। कांग्रेस की झूठ की गुब्बारे की हवा निकल गयी है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस सरकार लोगों को पक्का मकान देने में विफल रही लेकिन मोदी आपको पक्के मकान की गारंटी देता है।”
हर तरफ हो रही राम मंदिर की चर्चा कोर्ट के आदेश पर मिल रहा रिफंड
पीएम मोदी ने कहा कि, मैं जहां भी जाता हूं वहां राम मंदिर की चर्चा होती है। पूरे देश में खुशी की लहर है। हम तो भक्ति में डूबे हुए लोग हैं। हम राम मंदिर बनाते हैं भक्ति से और उसी भक्ति से गरीब के घर बनाते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि ये मोदी है जिसने चार करोड़ घर बनाए लेकिन खुद के लिए घर नहीं बनाया। पीएम मोदी ने कहा कि इस बार मध्यप्रदेश का चुनाव बहुत दिलचस्प है। इस बार एमपी की भविष्य माताएं-बहनें तय करने वाली हैं। कांग्रेस के झूठ के गुब्बारे की हवा निकल गई है। जब गुब्बारे की हवा निकलती है तो वो लड़खड़ाता है। वैसे ही कांग्रेस के नेता लड़खड़ा रहे हैं।