16.4 C
New York
Sunday, September 8, 2024

Buy now

Arun Yogi Raj: जानें मूर्तिकार अरुण योगी राज कितने पढ़े लिखे हैं,जानकर हैरान हो जाएँगे आप!

Arun Yogi Raj: Ayodhya में अभी अभी बाईस जनवरी को भव्य श्रीराम मंदिर का उद्घाटन हुआ है। मंदिर में श्री राम की नवनिर्मित बाल रूप की अद्भुत प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा भी हुई है।

आपको बता दें कि, श्री राम मंदिर के गर्भ गृह जो राम लला की मूर्ति है वो भारत के प्रसिद्ध मूर्तिकार ने बनायी है। ये कर्नाटक के मशहूर मूर्तिकार हैं। इनका नाम अरुण योगीराज है। उनकी बनाई रामलला की मूर्ति ही मंदिर के गर्भ गृह में रखी गयी है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव ने बताया कि कृष्णशिला पर बनाई गई मूर्ति का वजन लगभग 150 से 200 किलोग्राम है।

 

तो आइए जानते हैं चर्चित मूर्तिकार अरुण योगीराज (Arun Yogi Raj) के बारे में:

 

बता दें कि, अरुण योगीराज (Arun Yogi Raj) वर्तमान में देश में सबसे अधिक चर्चित मूर्तिकारों में से एक हैं। उन्होंने कम उम्र से ही यह काम करना प्रारंभ कर दिया था। अभी तक वे काफी बड़ी-बड़ी हस्तियों की मूर्तियां बना चुके हैं। ग़ौरतलब हो कि, उनकी द्वारा बनाई गई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति दिल्ली में स्थापित की गई थी!

 

यह मूर्ति दिल्ली के India Gate पर विराजमान है। योगीराज अरुण अपने परिवार की पांचवीं पीढ़ी में मूर्ति बनाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने दादा तथा पिता से प्रभावित होकर मूर्ति कला के क्षेत्र में कदम रखा था। जानकारी के अनुसार , योगीराज अरुण के पूर्वज मैसूर के राजा के समय से ही मूर्ति कला के क्षेत्र में काम कर रहे हैं।

Also Read It:Ram Mandir का 2024 लोकसभा चुनाव में क्या असर होगा? पढ़ें ये रिपोर्ट

Arun Yogi Raj: जानें मूर्तिकार अरुण योगी राज कितने पढ़े लिखे हैं,जानकर हैरान हो जाएँगे आप!
Arun Yogi Raj: जानें मूर्तिकार अरुण योगी राज कितने पढ़े लिखे हैं,जानकर हैरान हो जाएँगे आप!

मूर्तिकार अरुण योगीराज (Arun Yogi Raj) के परिवार के साथ ही आज पूरे देश को उनके ऊपर गर्व है। न्यूज़ चैनल एबीपी न्यूज से बातचीत में उनकी पत्नी विजेता योगीराज ने बताया कि वो सभी लोग बहुत खुश हैं और उन्हें लगातार बधाइयां मिल रही हैं। अरुण के एमबीए और नौकरी करने के सवाल पर विजेता जी ने बताया कि उनके परिवार में पांच पीढ़ियों से मूर्ति बनाया जाता है।लेकिन बीच में योगीराज एमबीए करके नौकरी करने चले गए थे, लेकिन वहां पर उनका मन नहीं लगा, जिसके बाद वो वापस मूर्तिकला की ओर आ गए। उन्होंने आगे कहा कि हम सभी लोग उन्हें मूर्ति बनाते हुए ही देखना चाहते हैं।

 

योगिराज (Arun Yogi Raj) की पत्नी ने आगे बताया कि उनके पति अरुण ने अयोध्या में रहकर ही रामलला की मूर्ति पर लगातार लगभग 6 महीने तक काम किया है। इसके अलावा रामलला के बालस्वरूप को दर्शाने के लिए उन्होंने लगभग 2000 बच्चों की तस्वीरें देखीं तब जाकर निर्णय पर आ सके।

 

बताते चलें कि, मूर्तिकार अरूण योगीराज (Arun Yogi Raj) ऐसे ही नहीं आज देश में सबसे प्रसिद्ध मूर्तिकार के रूप में जाना जाता है। बल्कि, इसके लिए उन्होंने घोर साधना की है। उनके कार्य को देखने के बाद आपको पता चलेगा कि उन्होंने देश में कई बड़ी हस्तियों और देवी-देवताओं की मूर्ति बनाई है। इनमें सुभाष चंद्र बोस की 30 फीट की मूर्ति भी शामिल है!

जो इंडिया गेट के पास अमर जवान ज्योति के पीछे प्रमुखता से लगी है। इसके अलावा केदारनाथ में आदि शंकराचार्य की 12 फीट ऊंची मूर्ति से लेकर मैसूर में 21 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा को भी अरूण योगीराज ने ही बनाया है। अब राममंदिर के गर्भगृह में लगने वाले राम जी की प्रतिमा भी इस प्रभावशाली मूर्तियों की श्रृंखला में शामिल हो गई है। भविष्य में अरुण की और भी प्रतिमाएँ हमें देखने को मिलेंगी।

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="onewshindi" twitter="ONewshindi" youtube="onewshindi" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="51400" manual_count_twitter="1391" manual_count_youtube="23100"]

Latest Articles