17.6 C
New York
Sunday, September 8, 2024

Buy now

Amit Shah: नहीं रहीं गृहमंत्री अमित शाह की बड़ी बहन

Amit Shah:आज 15 जनवरी की शाम को भारत के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) की बड़ी बहन राजेश्वरीबेन शाह का निधन हो गया। उनका मुंबई के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक पदाधिकारी ने यह जानकारी दी। बताया जा रहा है कि राजेश्वरीबेन करीब 60 साल की थीं और वे कुछ समय से बीमार चल रहीं थीं।

 

BJP के पदाधिकारी ने बताया कि अपनी बड़ी बहन के निधन से शोकाकुल अमित शाह (Amit Shah) ने अपने गुजरात में निर्धारित सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए। आज उनके गुजरात में कई कार्यक्रम थे। बताया जा रहा है कि राजेश्वरीबेन का स्वास्थ्य पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रहा था। मुंबई के एक अस्पताल में उनका इलाज भी चल रहा था। परंतु, इस दौरान ही उन्होंने सोमवार को अंतिम सांस ली और इस दुनिया को अलविदा कहा।

Also Read It: Amit Shah ने सर्जिकल स्ट्रा इक की बात क्या की, थरथर कांपने लगा पाकिस्तान; खुद को बताया शांतिप्रिय..

राजेश्वरीबेन
राजेश्वरीबेन

जानकारी के मुताबिक़, अपनी बड़ी बहन के निधन के बाद अमित शाह जी ने अपने आज के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। राजेश्वरीबेन का पार्थिव शरीर उनके आवास पर लाया गया और उनका अंतिम संस्कार बाद में अहमदाबाद स्थित थलतेज श्मशान में किया जाएगा।

 

बताते चलें कि अमित शाह गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह बीजेपी समर्थकों के साथ मकर संक्रांति मनाने के लिए रविवार (14 जनवरी) से अहमदाबाद में ही थे। उन्हें सोमवार को बनासकांठा और गांधीनगर जिलों में दो कार्यक्रमों में शामिल होना था। दोपहर में वह गांधीनगर के राष्ट्रीय रक्षा यूनिवर्सिटी में विभिन्न विकासशील परियोजनाओं का उद्घाटन करने वाले थे। Amit shah sister no more

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="onewshindi" twitter="ONewshindi" youtube="onewshindi" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="51400" manual_count_twitter="1391" manual_count_youtube="23100"]

Latest Articles