कश्मीर फाइल्स के सामने नही टिक पाई अल्लू अर्जुन की फ़िल्म पुष्प! क्या थी वजह?

अभी भी द कश्मीर फाइल्स का बुखार लोगों के ज़हन से नही उतर है। (The Kashmir files)का जादू अब हर ओर चल रहा है। अभी भी लोगों के बीच इस फ़िल्म को लेकर चर्चाएं होती है। इसे पसंद करने वाले सिनेमा हॉल में भी इसे खूब देख रहे हैं। यही वजह है कि बॉक्स ऑफिस पर इसका जादू भी खूब चल रहा है।

कश्मीर फ़ाइल ने पुष्प फ़िल्म को भी किया पीछे

द कश्मीर फाइल्स ने सिनेमा में रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। फिल्म कमाई के मामले में भी खूब रिकॉर्ड तोड़ रही है। एक छोटे बजट की फिल्म होने के बाद भी इसने कमाई का सिलसिला जारी रखा है ये फिल्म तीसरे हफ्ते में 238 करोड़ की कमाई कर चुकी है। इस फ़िल्म का सफर 250 करोड़ रुपए की ओर बढ़ रहा है। इस तरह ये वो फिल्म बन गई है जो पुष्पा को भी झुका चुकी है। पुष्पा ने भी 3 हफ्ते में इतनी कमाई नहीं की थी। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने अपने एक ट्वीट में इस बात का खुलासा किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने माना है कि RRR की रिलीज से फिल्म को नुकसान हुआ था लेकिन इसकी रफ़्तार रुकी नहीं है।

कश्मीर फाइल्स का पिछले 21 दिनों का रिकॉर्ड

फिल्म ने पिछले 21 दिनों में 238.28 करोड़ रुपए कमा लिए है। सिर्फ तीसरे हफ्ते में कमाई की बात करें तो द कश्मीर फाइल्स ने 30.95 करोड़ कमा लिए हैं। इसके अलावा तीसरे हफ्ते में हर दिन कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने शुक्रवार को 4.50 करोड़, शनिवार को 7.60 करोड़, रविवार को 8.75 करोड़, सोमवार को 3.10 करोड़, मंगलवार को 2.75 करोड़ और बुधवार को 2.25 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने बिल्कुल अलग तरह के बेंचमार्क भी तय किए हैं। जैसे इसने 5वें दिन 75 करोड़ की कमाई की थी वहीं ये कमाई 13वें दिन 225 करोड़ रुपए बन चुकी थी। जानकारी के मुताबिक ये फिल्म 35 देशों की 1300 स्क्रीन में दिखाई जा रही है। जबकि 11 मार्च को ये फिल्म 650 स्क्रीन पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 97.30 करोड़, दूसरे हफ्ते में 110.03 करोड़ रुपए कमाए थे।

06:02 PM
News Desk

Recent Posts

भारत का वो गांव जहां नहीं चलता देश का संविधान, अपनी है अदालत और संसद!

A unique village: मलाणा: रहस्य, परंपराओं और अनोखे कानूनों का अनोखा संगम हिमाचल प्रदेश के…

3 months ago

मुकेश अंबानी का नया दांव: विदेशी कंपनी को भगाने की तयारी!

Mukesh Ambani's new bet: भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी ने एक बार फिर…

3 months ago

अमेरिकी एक्सपर्ट की भविष्यवाणी! PM मोदी भारतीय राजनीति की सबसे बड़ी जीत दर्ज करेंगे

PM Modi Majority: ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य पर विशेष चर्चा लोकसभा चुनाव 2024 का…

3 months ago

Baazigar 2 के लिए हो जाएँ तैयार! इस एक्टर की होगी एंट्री.!

Baazigar 2 sequel: 1993 में रिलीज हुई शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर मूवी 'बाजीगर' आज भी…

4 months ago

ये सरकारी कंपनी FREE में लगा रहा डिश TV! अब रिचार्ज का झंझट ख़त्म.!

DD Free Dish DTH: आप हर महीने Dish TV रिचार्ज की चिंता से परेशान हैं?…

4 months ago

Google Pay ने यूजर्स की कर दी मौज! बैंक अकाउंट से नहीं कटेंगे पैसे और हो जाएगी पेमेंट…

Google Pay New feature: डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में क्रांति लाने वाली कंपनी Google Pay…

4 months ago