मॉरिटानिया: वो मुस्लिम देश जहां तलाक के बाद महिलाएं करती हैं जश्न, सजता है ‘तलाकशुदा महिलाओं का बाजार’
नई दिल्ली। दुनिया के कई देशों में तलाक को एक दुखद घटना माना जाता है, लेकिन अफ्रीकी मुस्लिम देश मॉरिटानिया में यह एक जश्न का मौका होता है। यहां की महिलाएं तलाक के बाद न केवल खुश होती हैं, बल्कि उनके लिए एक खास ‘बाजार’ भी सजता है, जहां वे नई शुरुआत करती हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने इस देश की अनोखी परंपरा को दुनिया के सामने रखा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है।
Also Read This:- भारत का संदेश साफ – ऑपरेशन सिंदूर अभी शुरुआत है!
तलाक यहां है आज़ादी का प्रतीक
जो हैटब (Joe HaTTab) नाम के एक फेमस कंटेंट क्रिएटर ने मॉरिटानिया की यात्रा की और वहां की तलाकशुदा महिलाओं के जीवन को कैमरे में कैद किया। वीडियो में महिलाएं खुले तौर पर बताती हैं कि तलाक उनके लिए कोई शर्म की बात नहीं है। बल्कि वे इसे एक नई शुरुआत के रूप में देखती हैं।
Also Read This:- ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी एंकर का रोते हुए वीडियो वायरल.!
यहां की महिलाएं मानती हैं कि शादी एक प्रकार का अनुबंध है, जो अगर टूट जाए तो इसमें कोई बुराई नहीं। तलाक के बाद महिलाओं को उनके परिवार और समाज की ओर से पूरा समर्थन मिलता है। यही कारण है कि तलाक के बाद उनके लिए ‘पार्टी’ का आयोजन होता है और उनका हौसला बढ़ाया जाता है।
क्या है ‘तलाकशुदा महिलाओं का बाजार’?
मॉरिटानिया में एक खास जगह को ‘तलाकशुदा महिलाओं का बाजार’ कहा जाता है। यहां महिलाएं न केवल अपने लिए नए रिश्ते तलाशती हैं, बल्कि आत्मनिर्भर बनने के रास्ते भी खोजती हैं। यह बाजार एक तरह का सामाजिक मंच बन गया है, जहां महिलाएं अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करती हैं।
Also Read This:- ऑपरेशन सिंदूर में मसूद अजहर की पूरे परिवार का हो गया खात्मा.!
मुस्लिम परंपराओं में इतना बदलाव क्यों?
मॉरिटानिया एक मुस्लिम देश है, लेकिन यहां की परंपराएं बेहद अनोखी और लचीली हैं। सहारा रेगिस्तान और अटलांटिक महासागर के बीच बसे इस देश में महिलाएं सामाजिक रूप से सशक्त हैं और उन्हें अपनी ज़िंदगी के फैसले खुद लेने की पूरी आज़ादी है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
Joe HaTTab का यह वीडियो सामने आने के बाद इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया। लोग इस अनोखी परंपरा को जानकर हैरान हैं और मॉरिटानिया की महिलाओं की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने कमेंट किया कि “दुनिया को इस सोच से सीख लेनी चाहिए।”