17.6 C
New York
Sunday, September 8, 2024

Buy now

Holi से पहले बाबा के बुलडोज़र का छाया क्रेज़! महिलाऐं हाथों पर बनवा रहीं टैटू

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022( UP Election 2022) होने के बाद भारतीय जनता पार्टी( BJP) को इस चुनाव में सफलता मिली है। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में से चार राज्यों में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है वहीं दूसरी तरफ पंजाब राज्य में इस बार आम आदमी पार्टी( AAP)  को सफलता मिली है आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान पंजाब( Punjab) के मुख्यमंत्री बनने वाले हैं। वही अगर उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां सीएम योगी आदित्यनाथ( CM Yogi Adityanath) को सफलता मिली है। उत्तर प्रदेश में बुलडोजर( Bulldozer) को लेकर खूब चर्चाएं हो रही है। आइए आपको पूरी खबर विस्तार से बताते हैं।

यूपी में योगी का बुलडोजर क्यों है चर्चा में

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ का बुलडोजर खूब चर्चा में है। दरअसल चुनाव के समय भी योगी आदित्यनाथ की सभाओं में बुलडोजर देखने को मिल रहा था। सोशल मीडिया( Social Media) पर एक वीडियो भी खूब देखा गया था जिसमें योगी आदित्यनाथ अपनी सभा के बारे में जानकारी देते हुए कहते हैं कि देखो मेरी सभा में नीचे बुलडोजर भी मौजूद है। चुनाव होने के बाद एक बार फिर से बुलडोजर चर्चा में है। योगी आदित्यनाथ को बुलडोजर बाबा भी कई लोग कहने लगे हैं।

महिलाएं हाथों पर बनवा रही है बुलडोजर का टैटू

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के साथ ही साथ बीजेपी के कई समर्थक भी इस सफलता से बहुत ही ज्यादा खुश है। उत्तर प्रदेश की महिलाएं खुशी जाहिर करती हुई कुछ ऐसा कर रही है जिसके बारे में शायद ही पहले किसी चुनाव के बाद किसी ने किया हो। दरअसल प्रयागराज की महिलाएं अपने हाथों पर बुलडोजर का टैटू बनवा रही है। बुलडोजर का टैटू सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।

Also Read: NSA अजीत डोभाल को लेकर आ रही है ये खबर…

उत्तर प्रदेश में चला बुलडोजर का ट्रेंड

समाचार एजेंसी ANI ने अपने आधिकारिक ट्विटर(Twitter) हैंडल के माध्यम से एक ट्वीट किया है जिसमें कुछ तस्वीरें आप साफ तौर पर देख सकते हैं। महिलाओं के हाथों में मेहंदी लगाने वाले सूरज नाम के व्यक्ति ने मीडिया से बातचीत करने के दौरान एक जानकारी दी है। सूरज ने मीडिया से बातचीत करने के दौरान कहा है कि “चुनाव में सफलता मिलने के बाद उत्तर प्रदेश में बुलडोजर का ट्रेंड चल गया है। ज़्यादातर लोग हाथों में महंदी से बुलडोजर का टैटू बनवा रहे हैं।”

https://twitter.com/AHindinews/status/1503597050382135296?t=_FkPmVkVNHftaO1iRaxqMg&s=19

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="onewshindi" twitter="ONewshindi" youtube="onewshindi" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="51400" manual_count_twitter="1391" manual_count_youtube="23100"]

Latest Articles