17.6 C
New York
Saturday, September 7, 2024

Buy now

Health News: रोज ये तीन एक्सरसाइज करने से होगें ये फायदे…

आजकल की जीवनशैली के कारण कमर दर्द, पेट दर्द और स्टेमिना की कमी पुरुषों के लिए ये सब आम हो चुका है।इन सब की वजह लोगों को अपने जीवन में व्यस्त रहना है। लोग शारीरिक गतिविधियों के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं। जिसकी वजह से लोग चुस्त-दुरुस्त नहीं रह पाते है। थोड़ा सा खाने के बाद भी पेट में चर्बी जमा हो जाती है। मैं तो सबको पता ही होता है कि व्यायाम करने से शरीर चुस्त दुरुस्त रहता है लेकिन उसके लिए लोग समय ही नहीं निकाल पाते इससे उनका स्वास्थ्य सही नहीं रहता है। साथ ही बालों का असमय झड़ना भी रोका जा सकता है।

स्वस्थ रहने के लिये  क्या करना चाहिए

जिन लोगों को हेल्दी लाइफ जीने का शौक है। उनके लिए लगभग रोजाना व्यायाम करना होगा। उन लोगों को रोजाना तीन तरह के व्यायाम करने चाहिए। इन व्यायाम से लोग अपने आपको चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगे। टीओआई (TOI) में छपी खबर के अनुसार हेल्दी लाइफ (Healthy Life) के लिए अगर आपके पास समय नहीं है। तो आपको कम से कम आधे घंटे का समय निकालना पड़ेगा। इस आधे घंटे में अगर कोई भी सिर्फ तीन तरह के व्यायाम मन लगाकर करें तो उसके पेट की चर्बी नही रहेगी। और बालों का असमय झड़ना भी बंद हो जायेगा। आपको बताते हैं। ये तीन एक्सरसाइज कौन सी हैं।

स्क्वैट्स (Squats)

आपको बता दें कि प्रत्येक पुरुष को कम से कम पांच मिनट तक रोजाना ये एक्सरसाइज करनी होगी। अगर आपके पास समय नहीं हो तो इसे आप अपने घर भी कर सकते हैं। स्क्वैट्स पेट की चर्बी को कम करने के लिए सबसे अच्छा व्यायाम (Exercise) है। पेट की चर्बी नहीं मासपेशियां को भी मजबूत करते हैं। व्यायाम आपके शरीर को अलग आकार देगा। जिससे पेट (Stomach) और हिप (Hip)  के पास जमी चर्बी नहीं रहती है। इसको करने के लिए सबसे पहले कमर सीधी करके खड़े हो जाएं। बैक को न्यूट्रल (Neutral) रखें और घुटनों को स्क्वैट्स पोजिशन(Squats Position) में नीचे की ओर मोड़ें ध्यान रहें हिप्स का पोर्शन पैर से न लगे। सट न पाएं। दोनों हाथ को आगे रखते हुए घुटनों को आधा झुकाएं और फिर सीधा खड़े हो जाएं। ऐसा कम से कम 10 सेकेंड के अंतराल रोजाना 20 बार करें।

डेडलिफ्ट (deadlift)

डेडलिफ्ट एक्सरसाइज अपर और लोअर मसल्स को अच्छा बनाता है। यह पेट और हिप्स के पास जमी चर्बी को निकालने के लिए सबसे अच्छा व्यायाम है। इसे करने के लिए अपने हिप और पैरों को थोड़ा चौड़ा कर खड़े हो जाएं। अपने शरीर के वजन का भार एप्स पर डालते हुए। घुटनों को मोड़े और डंबल को हाथ से उठाएं। इसे सीने तक लाकर पूरा उठा दें। यह प्रक्रिया कम से कम 20 बार करें।इस तरह आप बिल्कुल स्वस्थ रहेंगे।

Also Read:- भूरा को मिला वफ़ादारी का इनाम….

चेस्ट प्रेस (chest press)

आप लोगों को अपने बालों को झड़ने से रोकने और पेट की चर्बी कम करनी है। तो आप तीसरी एक्सरसाइज के जरिए यह सब कर सकते हैं। चेस्ट प्रेस करने ले लिए दोनों हाथ से दो डंबल का उपयोग करे। बेंच पर पीछे की ओर घूमे कमर को बेंच की दिशा में रखें। इसके बाद डंबल को उठाते समय ध्यान रखें कि डंबल का पूरा भार छाती पर होना चाहिए। फिर चेस्ट प्रेस करें ये सेट यह 10-10 का तीन बार करें। ये तीनों एक्सरसाइज ऑवरऑल हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होता हैं।

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="onewshindi" twitter="ONewshindi" youtube="onewshindi" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="51400" manual_count_twitter="1391" manual_count_youtube="23100"]

Latest Articles