Tuesday, May 20, 2025
HomeSportsIPL 2025 स्थगित: सुरक्षा कारणों से टूर्नामेंट बीच में ही रुका?

IPL 2025 स्थगित: सुरक्षा कारणों से टूर्नामेंट बीच में ही रुका?

IPL 2025 Suspended Midway Amid Rising India-Pakistan Tensions

IPL 2025 postponed: भारत-पाक तनाव के चलते बड़ा फैसला, करोड़ों फैंस को लगा झटका

नई दिल्ली, 9 मई 2025 — क्रिकेट प्रेमियों के लिए बुरी खबर है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 को इस साल आयोजित नहीं किया जाएगा। बीसीसीआई (BCCI) ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव को देखते हुए IPL के आयोजन को रद्द करने का फैसला लिया गया है।

Also Read This:- BLA का बड़ा हमला: पाक सेना की गाड़ी उड़ी, ऑपरेशन सिंदूर के बाद 12 जवान ढेर 

क्यों रद्द हुआ IPL 2025?

पिछले कुछ हफ्तों से भारत-पाक सीमा पर हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। एलओसी पर बढ़ती गोलीबारी, राजनयिक बयानबाजी और खुफिया एजेंसियों की चेतावनी के बाद BCCI और केंद्र सरकार ने सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए इस फैसले पर मुहर लगाई है।

“IPL एक ग्लोबल ब्रांड है, लेकिन जब देश की सुरक्षा की बात आती है तो कोई समझौता नहीं किया जा सकता। हम सभी फ्रेंचाइज़ियों और खिलाड़ियों से चर्चा करने के बाद ही इस नतीजे पर पहुंचे हैं।”

IPL 2025 postponed: करोड़ों का नुकसान, लेकिन देश पहले

विशेषज्ञों का मानना है कि IPL 2025 के रद्द होने से BCCI को लगभग ₹4000 करोड़ का नुकसान हो सकता है। टेलीकास्टिंग राइट्स, स्पॉन्सरशिप, टिकट बिक्री और विज्ञापन से जुड़ी तमाम कंपनियों पर भी इसका बड़ा असर पड़ेगा। बावजूद इसके, ज्यादातर लोगों ने इस फैसले का समर्थन किया है।

Also Read This:- बिहार: दरभंगा में धर्म पूछकर हमला, 11 घायल, 21 पर FIR, 4 गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं

IPL के रद्द होने की खबर फैलते ही ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर #IPL2025Cancelled ट्रेंड करने लगा। कुछ यूजर्स ने इसे “देशहित में सही कदम” बताया, तो कुछ ने कहा कि “मनोरंजन रुक सकता है, लेकिन सुरक्षा नहीं।”

IPL 2025 postponed: क्या भविष्य में होगा IPL 2025?

BCCI ने यह भी स्पष्ट किया है कि IPL 2025 को “स्थगित” नहीं बल्कि “पूरी तरह से रद्द” किया गया है। हालांकि, स्थिति सामान्य होने पर एक “स्पेशल T20 टूर्नामेंट” के आयोजन पर विचार किया जा सकता है।

नोट: यह निर्णय अस्थायी है, और स्थिति सामान्य होने पर BCCI टूर्नामेंट को पुनः शुरू करने पर विचार कर सकता है।


RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular