Sunday, May 18, 2025
HomeDesh-Videshहज यात्रा 2025: भारत के मुसलमानों को सऊदी का तगडा झटका.!

हज यात्रा 2025: भारत के मुसलमानों को सऊदी का तगडा झटका.!

हज यात्रा 2025 में बड़ा बदलाव: 12 साल से कम उम्र के बच्चों को वीजा नहीं, 291 आवेदन रद्द

नई दिल्ली – हज यात्रा 2025 में शामिल होने की इच्छा रखने वाले 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को इस बार निराशा हाथ लगी है। सऊदी अरब सरकार ने इस आयु वर्ग के बच्चों को वीजा जारी करने से साफ इनकार कर दिया है, जिससे देश भर के 291 बच्चों के आवेदन रद्द कर दिए गए हैं, जिनमें प्रदेश के 18 बच्चे भी शामिल हैं।

Also Read This:- मोबाइल को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच.!

राज्य हज कमेटी के सचिव एसपी तिवारी ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई द्वारा जारी सर्कुलर के अनुसार, इस बार सऊदी अरब सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि 12 वर्ष से कम उम्र के किसी भी बच्चे को हज वीजा नहीं दिया जाएगा। यह फैसला सुरक्षा और यात्रा प्रबंधन से जुड़े कारणों के चलते लिया गया है।

प्रभावित आजमीन को राहत: यात्रा निरस्त करने पर नहीं लगेगा शुल्क

हज कमेटी ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिस कवर नंबर में बच्चे शामिल हैं, उसमें बाकी हज यात्री बिना किसी बाधा के यात्रा कर सकते हैं। लेकिन यदि कोई यात्री बच्चे की अनुपस्थिति के कारण अपनी यात्रा 14 अप्रैल 2025 तक रद्द करना चाहता है, तो उसे कोई भी निरस्तीकरण शुल्क नहीं देना होगा। 14 अप्रैल के बाद यात्रा रद्द करने पर सामान्य नियमानुसार शुल्क कटौती की जाएगी।

Also Read This:- AI Viral Video: अमूल गर्ल से लेकर निरमा गर्ल तक सब हो गए जिन्दा.!

हज यात्रा 2025: बिहार से 13748 हज यात्री होंगे रवाना

इस वर्ष बिहार से कुल 13748 आजमीन हज यात्रा पर जाने वाले हैं। इन यात्रियों में शामिल 18 बच्चों के आवेदन अब रद्द हो चुके हैं, जिससे उनके परिवारों में मायूसी है। सऊदी सरकार के इस फैसले का असर पूरे देश के आजमीनों पर पड़ा है।

क्यों लिया गया यह फैसला?

विशेषज्ञों का मानना है कि कोविड-19 महामारी के बाद से सऊदी अरब सरकार ने हज यात्रा में कई सख्त नियम लागू किए हैं। कम उम्र के बच्चों के लिए स्वास्थ्य और सुरक्षा कारणों से यह निर्णय लिया गया है, ताकि हज यात्रा सुरक्षित और सुचारू रूप से संपन्न हो सके।


RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular