Categories: Fact Check

Fact Check- Himalaya कंपनी के मालिक के नाम से सुर्खियां बटोर रहे वीडियो की हकीकत क्या है?

Fact Check: सोशल मीडिया(Social Media) पर एक वीडियो तेज़ी से सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा शख्स Himalaya कंपनी का मालिक है। इसके साथ ही दावा किया जा रहा है कि हिमालया कंपनी के मालिक देशहित में नहीं बल्कि एक समुदाय विशेष के हित के लिए सोचते है। यह भी कहा जा रहा है कि वह अपने आप को मु स्लिम पहले और भारतीय बाद में मानते है। इसके साथ ही दावा किया गया कि “सोचिए ऐसा कोई बयान अगर बाबा रामदेव ने दे दिया होता तो पूरे देश में खलबली मच जाती।

कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

इस वीडियो को कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। शेयर करते हुए लोग वीडियो में दिख रहे व्यक्ति को हिमालया कंपनी का मालिक बता रहे है। इसके साथ दावा कर रहे है कि वह देशभक्त नहीं है।

 

ये है वीडियो की सच्चाई

O News की एंटी फेक न्यूज़ टीम ने जनहित में सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे इस वीडियो कि पड़ताल शुरू की। हमारी टीम ने पड़ताल में पाया कि यह वीडियो बीते वर्ष अप्रैल और सितम्बर में भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया था। उस समय भी इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थी। यह वीडियो उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी के नेता माविया अली का है।

Also Read:- मानसून में क्या खायें ओर क्या न खायें?

समाजवादी पार्टी के विधायक माविया अली का है वीडियो

हमारी पड़ताल से ये साफ हो गया कि शेयर हो रहा वीडियो समाजवादी पार्टी के विधायक माविया अली का है। वीडियो को हिमालया कंपनी के मालिक का बयान बताकर सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा हैं। यह वीडियो साल 2017 का है। माविया अली ने उत्तर प्रदेश सरकार के एक सर्क्युलर पर सवाल खड़ा करते हुए ये टिप्पणियां की थी। आपको बा दें कि उत्तरप्रदेश के इस सर्क्युलर में सभी मदरसों के लिए एक आदेश पारित किया गया था “कि वो स्वाधीनता दिवस मनाएंगे और उसका वीडियो रिकॉर्ड कर के भेजेंग।”

फ़ैक्ट चेक का परिणाम

हमारी टीम ने अपनी पड़ताल में पाया कि सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा वीडियो तो सही है, लेकिन उसके साथ जो दवा किया जा रहा है, वह 100 प्रतिशत गलत हैं। ये बयान हिमालया कंपनी के मालिक का नहीं हैं। आपको बता दें कि मो हम्मद मनाल हिमालया कंपनी के संस्थापक है। वर्ष 1986 में उनका नि धन हो चूका है। फ़िलहाल फ़िलिप हेडन इस कम्पनी के प्रेसिडेंट और सीईओ हैं।

News Desk

Recent Posts

भारत का वो गांव जहां नहीं चलता देश का संविधान, अपनी है अदालत और संसद!

A unique village: मलाणा: रहस्य, परंपराओं और अनोखे कानूनों का अनोखा संगम हिमाचल प्रदेश के…

3 months ago

मुकेश अंबानी का नया दांव: विदेशी कंपनी को भगाने की तयारी!

Mukesh Ambani's new bet: भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी ने एक बार फिर…

3 months ago

अमेरिकी एक्सपर्ट की भविष्यवाणी! PM मोदी भारतीय राजनीति की सबसे बड़ी जीत दर्ज करेंगे

PM Modi Majority: ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य पर विशेष चर्चा लोकसभा चुनाव 2024 का…

3 months ago

Baazigar 2 के लिए हो जाएँ तैयार! इस एक्टर की होगी एंट्री.!

Baazigar 2 sequel: 1993 में रिलीज हुई शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर मूवी 'बाजीगर' आज भी…

4 months ago

ये सरकारी कंपनी FREE में लगा रहा डिश TV! अब रिचार्ज का झंझट ख़त्म.!

DD Free Dish DTH: आप हर महीने Dish TV रिचार्ज की चिंता से परेशान हैं?…

4 months ago

Google Pay ने यूजर्स की कर दी मौज! बैंक अकाउंट से नहीं कटेंगे पैसे और हो जाएगी पेमेंट…

Google Pay New feature: डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में क्रांति लाने वाली कंपनी Google Pay…

4 months ago