Aaradhya Bachchan:

Aaradhya Bachchan: ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल है। भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के हर एक कोने में ऐश्वर्या के लाखों फैंस है। लोग ऐश्वर्या की हर छोटी से बड़ी बात जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। आपको बता दें कि ऐश्वर्या ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक से शादी रचाई है। ऐश्वर्या और अभिषेक की एक बेटी है। उनकी बेटी का नाम आराध्या बच्चन है। लोग आराध्या बच्चन के बारे में भी जानना चाहते है। आज हम आपको आराध्या बच्चन के स्कूल के बारे में बताने जा रहे हैं। आराध्या बच्चन देश के सबसे बड़े स्कूलों में से एक धीरू भाई इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती है। यह स्कूल मुंबई में है। यह देश के बड़े स्कूलों में से एक है। यहाँ पर कई बड़ी हस्तियों के बच्चें पढ़ते हैं।

मुंबई के इस स्कूल में पढ़ती है Aaradhya Bachchan 

ऐश्वर्या की लाडली आराध्या मुंबई के धीरू भाई अंबानी स्कूल में पढ़ती है। इस स्कूल में कई बड़ी हस्तियों के बच्चे पढ़ते है। यहाँ पर नर्सरी से लेकर 12 तक की पढ़ाई होती है। 7 मंजिला बिल्डिंग की इस स्कूल में अंतराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा दी जाती है। मगर इस स्कूल में पढ़ना हर किसी के बस की बात नहीं है। इस स्कूल की फीस के बारे में जानकर आपको यकीन नहीं आएगा। स्कूल की फीस काफी हाई है।

कितनी है Aaradhya Bachchan की स्कूल की फीस

आपको बता दें कि आराध्या बच्चन जिस स्कूल में पढ़ती है उस स्कूल की फीस काफी ज्यादा है। इस स्कूल में पढ़ना मामूली लोगों के बस की बात नहीं है। इस स्कूल में दाखिला कराना भी काफी मुश्किल होता है। बता दें कि यहाँ LKG से 7वीं तक की सालाना फीस 1,70,000 रुपये है। जबकि 8वीं से 12वीं तक की फीस 4-12 लाख रूपए है। इस स्कूल बड़े सेलिब्रिटी के बच्चे पढ़ते हैं।

यह भी पढ़ें:

By O News