Eid al Adha 2025: बकरीद पर कुर्बानी पर बैन, भेड़ों की जब्ती से मचा बवाल, जनता में उबाल
Eid al Adha Bakrid 2025: अफ्रीकी देश मोरक्को में इस बार ईद-अल-अजहा (बकरीद) पर कुर्बानी नहीं हो पाएगी। देश के राजा मोहम्मद VI ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए कुर्बानी पर पूरी तरह रोक लगाने का आदेश दिया है। इसके पीछे कारण बताया गया है—पिछले 6 वर्षों से चल रहा भीषण सूखा और पशुधन में आई कमी।
Also Read This:- निकाह के 30 दिन बाद बीवी देवर संग फरार, कहा- शौहर की दाढ़ी से घिन आती है
पुलिस की सख्ती, घरों में घुसकर जब्त की जा रही हैं भेड़ें
सरकार के आदेश के बाद मोरक्को पुलिस एक्शन में है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी लोगों के घरों में घुसकर भेड़ों और अन्य कुर्बानी योग्य जानवरों को जब्त कर रहे हैं। सरकार ने जानवरों की बिक्री और ट्रांसपोर्ट पर भी रोक लगा दी है।
जनता में गुस्सा, सड़कों पर उतरे लोग
मोरक्को की करीब 99% आबादी मुस्लिम है और बकरीद वहां धार्मिक आस्था और परंपरा का बड़ा पर्व माना जाता है। ऐसे में इस रोक ने लोगों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। कई शहरों में प्रदर्शन, नाराजगी और धार्मिक स्वतंत्रता में हस्तक्षेप के आरोप लग रहे हैं।
Also Read This:- मुंबई अंधेरी स्टेशन पर खुलेआम रोमांस: वायरल वीडियो से मचा बवाल
राजा मोहम्मद VI की अपील: इस बार कुर्बानी नहीं, करें दान-इबादत
राजा मोहम्मद VI ने बयान जारी कर लोगों से अपील की है कि वे इस बार कुर्बानी की जगह दान-पुण्य और इबादत से ईद मनाएं। उनका कहना है कि यह फैसला देश के आर्थिक और पर्यावरणीय संकट को देखते हुए लिया गया है।
क्या धार्मिक परंपराओं पर सरकार रोक लगा सकती है?
इस फैसले ने एक नई बहस को जन्म दे दिया है:
➡️ क्या कोई राजा या सरकार धार्मिक अनुष्ठानों पर प्रतिबंध लगा सकती है?
➡️ क्या यह धार्मिक स्वतंत्रता का हनन नहीं है?
जहां कुछ लोगों ने इसे खतरनाक नज़ीर बताया है, वहीं कुछ बुद्धिजीवी वर्ग इस फैसले को देशहित में जरूरी मान रहे हैं।
वीडियो में देखें – कैसे पुलिस घरों में घुसकर जब्त कर रही भेड़ें
🛑🇲🇦🐏 Aïd el Adha au Maroc: la polémique enfle après la saisie des moutons
Le régime marocain a choisi d'interdire le sacrifice traditionnel du mouton, invoquant des raisons économiques et climatiquesUne décision qui passe mal étant perçue comme une atteinte à la liberté pic.twitter.com/duwNSx302r
— ☪️McKenzie ⵣ (@Moricoslyautey) June 3, 2025