17.6 C
New York
Sunday, September 8, 2024

Buy now

इस राज्य में मिला सोना भंडार, हिंदुस्तान फिर बनेगा सोने की चिड़िया..

भारत (India) का एक समय दुनिया में नाम था। भारत को पहले सोने की चिड़िया के नाम से भी जाना जाता था। लोग बताते हैं कि यहां इतना सोना (Gold) था जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता है। सोने को लेकर सिनेमा जगत में भी एक गीत बनाया गया था। वह गीत था” मेरे देश की धरती सोना उगले उगले हीरे मोती मेरे देश की धरती”। सोने को लेकर ही एक अहम खबर आई है जिसने एक राज्य को मालामाल बना दिया। जानिए विस्तार से पूरी खबर।

बिहार में मिली सोने की खान

भारत (India) में बहुत सोना (Gold) था। लेकिन अंग्रेजों ने पूरे देश का सोना ले जाकर अपने देश को विकसित कर लिया था। अंग्रेज मालामाल हो गए। लेकिन कुछ सोना भारत की मिट्टी में दबा रह गया था उसी को लेकर आज एक खबर आई है। बिहार (Bihar) में देश का सबसे ब ड़ा सोने का भंडार मिला है। जो पूरे बिहार को मालामाल कर देगा। अब बिहार के लोगों को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना होगा। जो बिहार अभी गरीब है। अब अमीर हो जाएगा। बिहार के लोगों को बाहर काम करने के लिए नहीं जाना होगा।

सोने की जांच के लिए कोलकाता से आई थी टीम

आपको बता दें कि यह सोने की खान बिहार (Bihar) में जमुई (Jamui) के सोनो प्रखंड के करमटिया में मिली है। जो भारत की अकेले 44% सोना (Gold) की खान है। सोने की खान पर मोहर लगने के बाद जुमई के लोगों में खुशी की लहर दौड़ रही है। मीडिया के अनुसार यहां 15 साल पहले कोलकाता (Kolkata) से सोने की जांच करने के लिए एक टीम आई थी। जिन्होंने बताया है कि यह देश की सबसे बड़ी सोने की खान है। वहां के स्थानीय लोग बताते हैं कि यहां मिट्टी में पहले से ही चमकीले खनिज मिलते रहते है।

Also Read :- खुशखबरी! सोने की कीमत में आई गिरावट, जाने नई कीमत…

खनन मंत्री प्रहलाद जोशी ने सोने को लेकर दिया जवाब

हाल ही में बिहार बीजेपी अध्यक्ष और बेतिया सांसद संजय जायसवाल (Sanjay Jaiswal)  ने बुधवार को लोक सभा में केंद्रीय खनन मंत्री प्रहलाद जोशी (Pralhad Joshi) से बिहार के जुमई में मिले सोने (Gold) के भंडार को लेकर सवाल किया था। प्रहलाद जोशी ने जवाब देते हुए कहा था यह देश का सबसे ब ड़ा स्वर्ण भंडार है। इसमें बताया गया कि देश में कुल 501.83 टन का प्राथमिक स्‍वर्ण अयस्‍क भंडार है, जिसमें 654.74 टन स्‍वर्ण धातु है। बता दें कि इसमें 44 फीसद सोना तो केवल बिहार में ही पाया गया है। बिहार के जमुई जिले में लगभग 37.6 टन सोना मिला है। जिसमें धातु अयस्‍क सहित 222.885 म‍िलियन टन सोने का भंडार मिला है।

Related Articles

[td_block_social_counter facebook="onewshindi" twitter="ONewshindi" youtube="onewshindi" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" manual_count_facebook="51400" manual_count_twitter="1391" manual_count_youtube="23100"]

Latest Articles